रायपुर

एयर विंग एनसीसी का वार्षिक शिविर, वायु सैनिक कैंप के लिए होगा चयन
08-Aug-2024 7:31 PM
एयर विंग एनसीसी का वार्षिक शिविर, वायु सैनिक कैंप के लिए होगा चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अगस्त। छत्तीसगढ़ की एकमात्र एयर एनसीसी इकाई का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर लखोली (आरंग) स्थित अकादमी  में चल रहा है।रायपुर ग्रुप के समादेशक ब्रिगेडियर वी एस चौहान (वाई एस एम) के निर्देशन, कमान अधिकारी विंग कमांडर विवेक कुमार साहू के नेतृत्व में  विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के 533 कैडेट्स इसमें  भाग ले रहे हैं ।कल 9 अगस्त को गीत नृत्य को साथ  कैंप फायर आयोजित किया गया है।इस शिविर में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई है। विभिन्न विद्यालयों के कैडेट्स थीम पर आधारित एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे। ड्राइंग और पेंटिंग की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई है, सभी विधाओं में विजेता रही टीम या कैडेट्स को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

एन सी सी के तहत मुख्य ड्रिल प्रतियोगिता गुरूवार को हुई। लाइन एरिया प्रतियोगिता में छात्रों में प्रथम स्थान जे एन पांडे स्कूल रायपुर  छात्राओं में प्रथम स्थान बी एस पी स्कूल सेक्टर 10 ने प्राप्त किया।

सभी छात्र-छात्राओं को एयरपोर्ट पर ले जाकर  एनसीसी के जहाज से रूबरू कराया जा रहा है।साथ ही फ्लाइंग सेफ्टी और एयरपोर्ट के स्ट्रक्चर बनावट से भी परिचय हो रहा है।

शिविर में भाग ले रहे दुर्गा महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार चौबे ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में  इंटर ग्रुप कंपीटिशन में 16 अगस्त से इंदौर में भाग लेंगे और अंतिम स्तर पर बेंगलुरु में होने वाले अभा वायु सैनिक कैंप जाने वाले कैडेट  का भी चयन होगा।,


अन्य पोस्ट