रायपुर

राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन का प्रशिक्षण 10 से
08-Aug-2024 4:08 PM
राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन का प्रशिक्षण 10 से

रायपुर, 8 अगस्त। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण एवं राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, सार्वजनिक पुस्तकालय कर्मियों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन (एनएमएल) का 46वां क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 10 से 14 अगस्त तक पं. रविवि में आयोजित किया  है। औपचारिक उद्घाटन 11 अगस्त,  को अपराह्न 03 बजे रविवि के पं. सुंदरलाल शर्मा पुस्तकालय, में होगा । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से लगभग 60 प्रतिभागी भाग लेंगे। देश के विभिन्न भागों में अब तक  राष्ट्रव्यापी 45 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें पुस्तकालय स्वचालन सॉफ्टवेयर, गुणवत्ता बुनियादी ढांचे, संसाधनों, अद्यतन आईसीटी उपकरणों और तकनीकों, उभरते रुझानों, पुस्तकालय संसाधनों के संरक्षण और आधुनिक पुस्तकालय सेवाओं के प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है ।

 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 1900 से अधिक पेशेवरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है ।


अन्य पोस्ट