रायपुर

सरकारी राशन दूकान से 48 कट्टा चावल, 6 कट्टा शक्कर भी पार
08-Aug-2024 4:06 PM
सरकारी राशन दूकान से 48 कट्टा चावल, 6 कट्टा शक्कर भी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अगस्त। आरंग इलाके में सरकारी राशन दूकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दूकान का शटर तोडक़र वहां से 48 कट्टा चावल और 6 कट्टा शक्कर को चुरा ले गया। लगभग सप्ताहभर बाद दूकान खोलने पर इसकी जानकारी दूकान संचालक राजेश्वरी साहू को हुई। उसने घटना की रिपोर्ट आरंग थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 ए का अपराध दर्ज किया है। 

खम्हारडी इलाके में सप्ताहभर पहले एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से लगे आफिस से डीएसएलआर कैमरा ,मोबाइल और अन्य सामान की चोरी कर ले गया। घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरें में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई।

शैलजा नायर ने पुलिस को बताया कि वह अनुपनगर में रहती है। घर पर ही ग्राफिक्स डिजाइन का काम करती है। सप्ताहभर पहले वह अपने आफिस के कबड मे रखे डीएसएलआर कैमरा को निकलने की लिए गई तो देखा की वहां कैमरा और अन्य सामान नहीं था।

घर में पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। तब शैलजा ने घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज देखा तो पता चला की 1 अगस्त की रात में कोई अज्ञात चोर आफिस में घुसा था। और उसने वहां से कैमरा, मोबाइल और अन्य सामान को चोरी कर फरार हो गया। सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट