रायपुर

अमित अग्रवाल को केंद्र में सचिव बने, लेकिन रहेंगे आधार के सीईओ
08-Aug-2024 4:02 PM
अमित अग्रवाल को केंद्र में  सचिव बने, लेकिन रहेंगे आधार के सीईओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर/दिल्ली, 8 अगस्त।  केंद्र सरकार ने  छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के आईएएस अमित अग्रवाल केंद्रीय सचिव स्तर का पदनाम और वेतनमान दिया है । हालांकि वे आधार कार्ड बनाने वाली संस्था यूएडीआई के सीईओ बने रहेंगे । नवम्बर 2000 में  गठित छत्तीसगढ़ के वे ऐसे पहले अफसर होंगे जिन्हें केंद्रीय सचिव स्तर दिया गया है । इसी तरह से 1994 बैच की अफसर निधि छिब्बर को नीति आयोग में अतिरिक्त सचिव पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही इस बात की संभावनाएं कम हो गई हैं कि वे दोनों छत्तीसगढ़ वापस लौटेंगे। प्रशासनिक हलकों में चर्चा रही है कि अग्रवाल, अमिताभ जैन के अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने के बाद  छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं।

वहीं केंद्र में 7 बैच के अफसर नीरज बंसोड़ को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर बनाए रखते हुए उनका कार्यकाल अगस्त 27 यानी पूरे पांच वर्ष का कर दिया गया है। बंसोड़, इस समय गृहमंत्री अमित शाह के निज सचिव के पद पर कार्यरत हैं।


अन्य पोस्ट