रायपुर

जैतु साव मठ में झूले पर विराजे राधाकृष्ण
07-Aug-2024 7:10 PM
जैतु साव मठ में झूले पर विराजे राधाकृष्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अगस्त। पुरानी बस्ती स्थित जैतु साव मठ में श्रावण झूले का शुभारंभ हुआ। शाम 4 बजे भगवान राधाकृष्ण जी की मूर्ति को आकर्षक सजे झूले में बिठाकर  विधिवत पूजार्चना की गई। राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास  ने आरती की। तत्पश्चात श्री जैतुसाव मठ ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री  सत्यनारायण शर्मा,  अजय तिवारी सहित अन्य लोगों ने बारी-बारी से आरती की।   इस अवसर पर विशेष रूप से  महेंद्र अग्रवाल, आर के गुप्ता , हरि बल्लभ अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, श्रीमती शैल अग्रवाल ,श्रीमती संतोषी अग्रवाल, मनीष यादव  सहित माताएं बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट