रायपुर
नक्सली 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लड़ाकू दिवस के रूप में मनाएंगे
07-Aug-2024 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 अगस्त। बस्तर में सक्रिय नक्सली 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लड़ाकू दिवस के रूप में मनाएंगे। इसे उन्होंने आदिवासी संस्कृति,अस्तित्व को बचाने ब्राह्मणवादी हिंदुत्व फासीवादी आरएसएस भाजपा के खिलाफ लड़ाई कहा है । नक्सलियों की दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे