रायपुर
अग्रवाल महिला मंडल का सावन उत्सव
07-Aug-2024 7:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अगस्त। अग्रवाल महिला मंडल अशोका रतन व वीआईपी स्टेट ईकाई ने मंगलवार को तीज उत्सव मनाया।
इसमें सावन झूला आकर्षण का केंद्र रहा जहां पर भगवान राधा कृष्ण विराजमान थे। रस्सी खींच झूला झुलाकर महिलाओं ने भगवान की आराधना की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अग्रसेन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलित कर आरती से हुई।अग्रवाल महिला मंडल की महिलाएं राधा कृष्ण का साज श्रृंगार कर कार्यक्रम में पहुंची। सोलो डांस, ग्रुप डांस एवं कई मनोरंजन कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया।इस मोना जैन, ममता गर्ग, वर्षा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल एवं पायल केडिया ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उत्सव का आयोजन किया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे