रायपुर
कल सीएम जनदर्शन, ठाकरे परिसर में चौधरी और लक्ष्मी सुनेंंगी समस्या
07-Aug-2024 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम इस गुरुवार 8 अगस्त को अपराह्न 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रूबरू हो अपनी समस्याएं रख सकेगी।
जन सामान्य की समस्या और मांगों के निपटारे के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में 8 अगस्त को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 9 अगस्त को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जन समस्याओं का निराकरण करने दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे