रायपुर

परिचयात्मक बैठक के बाद अफसर बोले -डेका पीपुल्स गवर्नर सी तरह हैं
07-Aug-2024 3:49 PM
परिचयात्मक बैठक के  बाद अफसर बोले -डेका पीपुल्स गवर्नर सी तरह हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अगस्त।
नव नियुक्त राज्यपाल रमेन डेका अपने सचिवालय. के अधिकारियों से रूबरू हुए। इस परिचयात्मक बैठक में डेका के संवाद और निर्देशों    को सुन देख अफसरों ने उन्हे पीपुल्स गवर्नर कहा है । डेका ने पूरे समय हिंदी में ही चर्चा की । 

उन्होंने आफिस घर में ऊर्जा बचत पर जोर दिया । कहा जब आफिस में न हो तो लाइट बंद कर जाए। डेका ने टेबल पर वॉटर बॉटल हटा कर गिलास में सर्व करने कहा। इसके लिए आरओ लगाने के भी निर्देश दिए । और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपने घर या आसपास पेड़ अवश्य लगाए और देखभाल करें। 

उन्होंने सभी अधिकारियों से साइबर क्राइम से स्वयं जागरूक रहकर दूसरों में भी जागरूकता फैलाने कहा। साथ ही दैनिंदन काम में अधिकाधिक डिजीटलाइज होने कहा। डेका ने राजभवन में डिजीटल लाइब्रेरी के संबंध में पूछा, न होने का उत्तर मिलने पर शुरू करने कहा। इसी तरह से रेड क्रास के अधिकारियों से अपनी गतिविधि बढ़ाने के निर्देश दिए । 

साथ ही रेड क्रास का अपना एक अस्पताल होने न होने की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि असम में रेड क्रास का अपना पृथक अस्पताल है। और पीएम टीबी मुक्त अभियान की प्रगति भी जानी। ऱमेन ने अफसरों से कहा कि आफिस के काम के साथ परिवार को भी समय दें। उन्होंने, प्रदेश के आंकाक्षी जिलों का पहले दौरा करने की बात कही। राजभवन के स्वागत समारोह में आमंत्रितों के केटेगरी की जानकारी लेकर समाज के और अन्य लोगों को भी आमंत्रित करने कहा।
 


अन्य पोस्ट