रायपुर

कोरबा वेस्ट के तीन यूनिट बंद, 630 मेगावाट की कमी
07-Aug-2024 3:43 PM
कोरबा वेस्ट के तीन यूनिट  बंद, 630 मेगावाट की कमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/कोरबा।
उर्जाधानी कोरबा स्थित 500 मेगावाट वाली डीएसपीएम संयंत्र के एक यूनिट से बिजली उत्पादन बंद हो गया है। साथ ही दूसरे यूनिट  से भी प्रोडक्शन ठप  हो सकता है। बताया जा रहा है कि इन संयंत्रों में डस्ट भरने की वजह से उत्पादन रोका गया है।  विद्युत अमला दो दिनों सेे इएसपी का मेंटेनेंस कर रहा है।  वहीं दूसरी ओर कोरबा वेस्ट कहे जाने वाले हसदेव संयत्र  के चार में से  तीन यूनिट से बिजली उत्पादन ठप है। 840 कुल क्षमता के विरूद्ध केवल 210 मेवा ही उत्पादन हो रहा है । वहीं इसके 500 मेवा और मड़वा के दोनों संयंत्र चालू है। बारिश के चलते मांग कम होने से स्थिति नियंत्रण में है। राज्य में  इस समय मांग 3500मेवा के विरूद्ध 3620मेवा बिजली उपलब्ध है।
 


अन्य पोस्ट