रायपुर
पार्षद टूर पर, 10 टंकियों के इलाकों में जलसंकट
06-Aug-2024 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अगस्त। खारून नदी के इंटक वेल में तकनीकी खरीदी के चलते सोमवार से शहर के एक बड़े हिस्से में जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शहर के 10 टंकियों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इस वजह से डंगनिया, ईदगाहभाटा, शंकर नगर, खमतराई, गंज, तिलक नगर, टंकी के इलाकों में लोग जलसंकट से जुझ रहे हैं। निगम ने सुधार कार्य शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, इन वार्डों के अधिकांश पार्षद आज बंगलौर, और मैसूर के भ्रमण पर रवाना हो गए। निगम का दावा है कि वह टैंकरों से जलापूर्ति कर रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे