रायपुर

डीए और चार मांगों को लेकर मशाल जला, आक्रोश जताया फेडरेशन ने
06-Aug-2024 5:56 PM
डीए और चार मांगों को लेकर मशाल जला, आक्रोश जताया फेडरेशन ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने झन कर इनकार, हमर सुनव सरकार बैनर के तहत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को सैकड़ों अधिकारी कर्मचारियों ने नवा रायपुर में मशाल रैली निकाली। रैली इंद्रावती भवन के गेट-  3 से मशाल रैली निकली, और महानदी भवन के गेट 4 के सामने से होते हुए वापस लौटी।  रैली में फेडरेशन से संबद्ध सभी संगठनों के प्रांत अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, जिला/ब्लॉक संयोजक अपने पदाधिकारी के साथ शामिल होंगे।

इससे पहले इंद्रावती भवन में हुई सभा को फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, उमेश मुदिलयार, चंद्रशेखर तिवारी, सत्येन्द्र देवांगन, नरेश वाढेर, आदि ने संबोधित किया। इस रैली में सरगुजा से लेकर बस्तर तक के जिलाध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए।


अन्य पोस्ट