रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोलता है। 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है जो सेमेस्टर सिस्टम पर आधारित है। इस पद्धति के अनुसार एक वर्ष का अध्ययन भी व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रथम वर्ष पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 2 वर्ष का कोर्स होने पर डिप्लोमा मिलेगा। और 3 वर्ष मे डिग्री के पात्र होंगे। साथ ही कौशल विकास राष्ट्रीय शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण अंग है। एनईपी एम्बेसडर विद्यर्थियों को प्राचार्य ने परिचय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इसके उपरांत महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधा और विभागों की जानकारी डॉ. विवेक शर्मा ,डॉ. कैलाश शर्मा ,डॉ. दिव्या शर्मा एवं मोहित श्रीवास्तव ने प्रदान किया।
राजेश तिवारी ने खेल सुविधाओं, लाइब्रेरियन प्रणिता शर्मा ने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं और ई लाइब्रेरी, अपूर्वा शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के क्रियाकलापों और डॉ. आराधना शुक्ला ने एनईपी विस्तार पूर्वक जानकारी दी प्रदान किया । विद्यार्थियों से चर्चा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अध्ययन अध्यापन में आने वाली समस्याओं और जिज्ञासा का समाधान अध्यापकों ने किया।