रायपुर
हिन्दू हाईस्कूल में शिक्षक-पालक बैठक, बच्चों ने मॉडल प्रदर्शित किए
06-Aug-2024 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अगस्त। हिन्दू उ मा विद्यालय बैरन बाजार में मंगलवार को शिक्षक, पालक बैठक हुई। श्रीमती आशा लता शर्मा, बसर मैडम, और हाफीजा बी ने अपने अनुभव साझा किए। शाला विकास समिति के सदस्य सुनील शर्मा, पी आर अहिर ,प्राचार्य राजेंद्र देशमुख, व्याख्याता राजीव वर्मा, संकुल समन्वयक जुबैर नौशाद , प्रधान पाठक अर्चना स्वामी, मोनिका सिंह , महमूदा खान ने बैठक के संबंध में जानकारी दी गई। पालको ने भी अपने अपने विचार रखे। छात्र छात्राओं ने अध्ययन से जुडे प्रादर्शो की प्रदर्शनी भी लगाई । विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शिरीष तिवारी ने पालको को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया। शुचि शर्मा एवं डॉ शिप्रा बेग ने मंच संचालन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे