रायपुर

13 वेंडिंग जोन में व्यवस्थित होंगे फेरीवाले
06-Aug-2024 4:22 PM
13 वेंडिंग जोन में व्यवस्थित होंगे फेरीवाले

रायपुर, 6 अगस्त। निगम आयुक्त  अबिनाष मिश्रा ने शहर के लगभग 70-75 फेरी वालो की बैठक ली। इसमें राजधानी शहर के अनुरूप रायपुर को स्वरूप देने के संदर्भ में चर्चा की।   श्री मिश्रा ने फेरी वालो से अपने ठेलों एवं आस पास साफ सफाई का  ध्यान रखने की हिदायत दी । उन्होने ठेले का कचरा प्रतिदिन डस्टबीन में रखकर निगम के सफाई मित्र को देने कहा । आयुक्त ने सभी फेरी वालो को किसी भी हालत में सडक पर अवैध कब्जे नहीं करने की हिदायत दी है। अन्यथा कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। 

आयुक्त ने फेरी वालो को बताया कि निगम शहर के विभिन्न 13 स्थानो पर शीघ्र वेंडिंग जोन विकसित कर रहा है । और सभी फेरीवालों के इनमें सुव्यवस्थित किया जायेगा। आयुक्त ने इन फेरी वालो को पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी और डिजिटल लेन देन अधिकाधिक करने कहा।
 


अन्य पोस्ट