रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। कांग्रेस का नया राष्ट्रीय मुख्यालय स्वतंत्रता दिवस तक 24 अकबर रोड से शिफ्ट करने की योजना है। सब कुछ सामान्य रहा ते 15अगस्त को लोकार्पण हो जाएगा। छह मंजिला यह मुख्यालय 9/ए कोटला मार्ग स्थित है। इस भवन का नाम इंदिरा भवन रखा जा रहा है । 24अकबर रोड स्थित वर्तमान भवन 1978 से कांग्रेस मुख्यालय रहा है ।
नया मुख्यालय बनकर लगभग तैयार हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के एक करीबी ने अपने रायपुर के करीबी को बताया कि हमारी योजना 15 अगस्त को नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में शिफ्ट होने की है। यही हमारा शेड्यूल है। इस कार्यक्रम में देश भर के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
कांग्रेस का नया मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है। हालांकि पार्टी नेतृत्व स्पष्ट कारणों से इस पते को 9 कोटला मार्ग के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है। इसका निर्माण 2016 में शुरू हुआ और इस दौरान कई बार फंड की कमी और तकनीकी दिक्कतों की वजह से डेडलाइन नहीं मिल पाई। नेताओं ने भी इसकी कई बार शिकायत की है।