रायपुर

प्लेटफार्म -1 के लिफ्ट में जब यात्री फंसे, कांच तोडक़र निकाले गए
06-Aug-2024 4:15 PM
प्लेटफार्म -1 के लिफ्ट में जब यात्री फंसे, कांच तोडक़र निकाले गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। 
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की लिफ्ट में मंगलवार दोपहर 12.30 बजे कुछ यात्री फंस गए।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लिफ्ट में फंसे दो बच्चे और चार यात्रियों को निकलाने की काफी कोशिश की गई। बच्चे चीखने चिल्लाने रोने लगे यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे सभी ऊपर से नीचे की ओर उतर रहे थे। लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो लिफ्ट के कांच को तोडक़र बाहर निकाला गया। मात्र दो मंजिल की ऊंचाई वाले लिफ्ट की मेंटेनेंस की पोल खोल दी है।

इधर, स्टेशन का पार्किंग ठेका निरस्त करने रेलवे का नोटिस 
राजधानी के सिविल रेलवे स्टेशन पर कार बाइक पार्किंग ठेका रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने इस संबंध में  ठेकेदार को 30 दिन का नोटिस जारी किया है।  यह निर्णय रेलवे कमर्शियल विभाग ने समीक्षा और शिकायतों के आधार पर लिया गया है। रेलवे विभाग ने नई पार्किंग व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। नया टेंडर होते तक रायपुर ट्रैफिक पुलिस या  रेलवे सुरक्षा बल के जरिए संचालित करने पर विचार किया जा रहा है ।

 


अन्य पोस्ट