रायपुर
इंकम टैक्स की नोटिस मिलने पर लगी भनक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। आईडीबीआई सिविल लाइंस ब्रांच के प्रबंधक ने एक अन्य के साथ मिलकर 24 लाख की धोखाधड़ी की । दोनों मिलकर यह धोखाधड़ी 12 वर्ष से कर रहे थे । इसका खुलासा होने पर कल इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा डीडी नगर निवासी राजेश रहंगडाले (45) ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार राजेश रहंगडाले वर्ष 2010 -11 से 2013 -14 तक अकई मोबाईल,लेमन मोबाईल तथा बियोण्ड मोबाईलकंपनी में सेलेरी बेस्ड इम्पलाई था । उस दौरान अवधि में तीनों कंपनियों का सुपर स्टाकिस्ट राजेश सचदेवा प्रो. राजेश इलेक्ट्रानिक्स ग्राउंड फ्लोर रवि भवन रायपुर था।
और वहीं आफिस से रहंगडाले कंपनियों का माल पूरे छत्तीसगढ में आर्डर के हिसाब से उठवाकर भेजने का काम करता था । इस तरह से दोनों का दिन-प्रतिदिन का मिलना और काम करना होता था। राजेश सचदेवा ने 05 अक्टूबर 2021 को रहंगडाले ये नाम से एक खाता आईडीबीआई बैंक जीरो बेलेंस पर खोला था। सचदेवा की बैंक में अच्छी पहचान थी ।उसके पश्चात राजेश सचदेवा ने 11 अक्टूबर 2012 से 19 सितंबर 2013 तक रू 25,98,087 रू मेरे नाम से खोले गये बैंक खाता में जमा कर अपने खाता में डी0डी0 बनाकर ट्रांसफर किया है ।
इस राजेश सचदेवा ने यह कहकर खाता खोला कि उसका बैंक में कुछ प्राबलम चल रहा है इसलिये तीन चार चेक साईन कर रहंगडाले से मांगा। जिससे 25,000 रू तक के तीन चार पेमेंट कुछ पार्टियो को करना था । जब रहंगडाले ने चैक और पैसे न होने की बात कही तो सचदेवा ने रहंगडाले के नाम से खाता खुलवाने की सहमति ली और खुलवा लिया और तीन चार चैक पर साईन कर दिया। खाता खुलवाने के दो चार दिन बाद राजेश सचदेवा ने यह बताया कि बैंक खाता खुल गया है पासबुक व चैकबुक भी आ गये है । उसके बाद उसने चार चैक साईन करवाकर ले लिया । फिर इस खाते में 11अक्टूबर 2012 को 1 लाख रू आईपीएएमटी से जमा किया । जिसका मैसेज रहंगडाले को मोबाईल पर आया।
पुन: 17. अक्टूबर 12 को रू 6,00,000 जमा होने का मैसेज मेरे मोबाईल पर आाया तो राजेश सचदेवा के पास जाकर आपत्ति दर्ज की। और अपना पासबुक व चैकबुक आपत्ति के साथ वापस कर दिया । तब सचदेवा ने कहा कि कल ही बैंक खात बंद कर देंगे । इस प्रकार उसके भाई रोशन सचदेवा के साथ अगले दिन 18 अक्टूबर 2012 को बैंक जाकर खाता बंद करने का आवेदन, पासबुक व चैकबुक बैंक में जमा कर दिया। और खाते में जमा 7,00,000 रूपए की डीडी क्रमांक 4774 मे0 राजेश इलेक्ट्रानिक्स के फेवर में बनवाकर रोशन सचदेवा ने ले लिया ।
बैंक के मैनेजर ने कहा कि बैंक खाता आवेदन के दो से तीन दिन के भीतर बंद हो जायेगा । इसके पश्चात राजेश सचदेवा ने बैंक खाता को बंद न करवा लेनदेन जारी रखा और उसमे मोबाईल नंबर, आईडी बदलकर अपने भाई या किसी अन्य का मोबाईल नंबर डाल दिया।
इसके बाद 23 अक्टूबर 2012 को रू 9,90,000 रू तथा 8 नवंबर 2012 को रू 9,00,000 रू नगद जमा किया ।तथा इनके डीडी रहंगडाले के दिये चैक के माध्यम से मे0 राजेश इलेक्ट्रानिक के फेवर में बनवाकर जमा किया गया । इसके अलावा उक्त बैंक खाते में जमा राशि पर प्राप्त ब्याज रू 8,087 को चैक नंबर 98918 19 सितंबर.2013 को निकाला गया है । इस तरह से पूरा लेनदेन राजेश सचदेवा के द्वारा ही किया जाता रहा।