रायपुर

डीपीआई की सीएम से शिकायत करेगा शिक्षक संघ
05-Aug-2024 5:13 PM
डीपीआई की सीएम से शिकायत करेगा शिक्षक संघ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अगस्त। रायपुर संचालक लोक शिक्षण डीपीआई दिव्या मिश्रा के हालिया आदेशों को लेकर शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब शिक्षक नेता सीएम विष्णु साय से मिलकर इसकी शिकायत करने जा रहे है। ।पहले  मध्यप्रदेश और फिर बीते 23 वर्षों में जो न हुआ वह मिश्रा ने लागू कर रखा है। उन्होंने मांगों को लेकर मुलाकात के लिए दो दिन केवल दो घंटे का समय तय किया है। और शिक्षकों को लिए  आनलाइन अवकाश सिस्टम लागू किया है।यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि

शिक्षा विभाग और शिक्षकों की समस्याएं जानना ही नहीं, बल्कि समस्याओं को लेकर कार्यालय में आने से अपने तुगलगी फरमान के जरिए रोका जा रहा है।

इससे निश्चित तौर पर शिक्षक परेशान होंगे। दूसरे विभाग में यह लागू नहीं हुआ है सिर्फ शिक्षा विभाग में ही इसे लागू करना समझ से परे है। ऑनलाइन स्थिति में उपस्थिति के साथ अवकाश स्वीकृत एक सिस्टम से होना होता है तभी सफल रहता है। उपस्थित ऑफलाइन और अवकाश ऑनलाइन यह पूरी तरह से अव्यावहारिक और परेशान करने का तरीका है। शिक्षकों के पदोन्नति सहित अवकाश स्वीकृत, सेवा पुस्तिका संधारण एवं सत्यापन, एरियर्स राशि का भुगतान, परीक्षा अनुमति आदि लंबित है जिससे डीपीआई को कोई सरोकार नहीं है । संघ की पदाधिकारी श्रीमती ममता खालसा, ओमप्रकाश बघेल, अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, माया सिंह, सोहन यादव, नरोत्तम चौधरी, रूपानंद पटेल, ताराचंद जयसवाल, विजय राव, अमित दुबे आदि ने डीपीआई से शिक्षकों को मिलने से  पूर्व अनुमति के आदेश को तत्काल निरस्त करने, ऑनलाइन अवकाश सुकृति को रोक लगाने, व्याख्याता एवं प्राचार्य की शीघ्र पदोन्नति करने सहित शिक्षकों की समस्याओं को विकासखंड स्तर पर कैंप लगाकर समाधान करने का मांग की है।और इन सभी बातों को लेकर शीघ्र ही संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को भी अवगत कराएगा।


अन्य पोस्ट