रायपुर

जैतू साव मठ में कृष्ण-राधा की सावन झूला उत्सव कल से
05-Aug-2024 5:12 PM
जैतू साव मठ में कृष्ण-राधा की सावन झूला उत्सव कल से

रायपुर, 5 अगस्त। जैतू साव मठ सार्वजनिक न्यास के द्वारा मंगलवार को सावन झूले का आयोजन किया जा रहा है।  इस उत्सव के दौरान भगवान श्री कृष्ण संग  राधा रानी को सुंदर चाँदी के झूले में बैठाया जाएगा। शाम 4 बजे मठ के महंत राजेश्री डॉ रामसुंदर दास की उपास्थिति में आरती कर उत्सव की शुरुआत की जाएगी।


अन्य पोस्ट