रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। सोमवार को डागा कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशीत छात्राओं के दीक्षारंभ कार्यक्रम में एनईपी एंबेसडर मनोनयन किया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन, सरस्वती माता पूजन एवं नव प्रवेशीत छात्राओं के तिलक से शुरू हुआ।
प्राचार्य डॉ संगीता घई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 के बारे में छात्राओं तथा उनके पालकों को विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि विधायक पुरिंदर मिश्रा ने छात्राओं को मोबाइल का सदुपयोग करने और हर तरह के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई । उन्होंने छात्राओं को नो नालेज विद आउट कॉलेज का स्लोगन भी दिया। दीक्षारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्यालय समिति के गोकुलदास डागा, मदन लाल तालेड़ा, रूपचंद श्रीमाल, अनिल गुप्ता, सुरेश शुक्ला, हरि बल्लभ अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं स्टाफ मौजूद रहा।