रायपुर
उधर ओलंपिक इधर बदहाली...
05-Aug-2024 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यह राजधानी का एक मात्र विशाल निजी मैदान गॉस मेमोरियल ग्राउंड है। जो फुटबॉल का है, किन्तु यहां खिलाड़ी हर तरह खेल का अभ्यास कर सकते हैं। और करते भी हैं। इस मैदान से प्रेक्टिस कर निकले कई खिलाड़ी प्रदेश की टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल के कुछ वर्षों में इस मैदान का प्रदर्शनी मेले, सरकार विरोधी रैलियों की भीड़ की पार्किंग के लिए उपयोग किए जाने से यह इस दुर्दशा की स्थिति को प्राप्त हो गया है। खिलाडिय़ों के लिए यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। मसीही समाज को एक बार फिर इस मैदान को सुधार कर खिलाडिय़ों के लिए उपलब्ध कराना चाहिए।
गॉस मेमोरियल ग्राउंड तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे