रायपुर

रूट कैनाल में बेहद उपयोगी रबर डेम तैयार किया डेंटल कॉलेज ने
05-Aug-2024 3:16 PM
रूट कैनाल में बेहद उपयोगी रबर डेम तैयार किया डेंटल कॉलेज ने

कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री विभाग ने कराया पेटेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त।
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग ने दंत उपचार में उपयोग में आने वाले एक विशेष उपकरण रबर डेम फ्रेम डिजाइन का पेटेंट कराया है। 

यह बैटरी चालित रिचार्जेबल यू एस बी आधारित उपकरण है।  ज्ञात हो कि 2 माह पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ  संजीव कुन्हप्पन ने उनकी विशेष उपचार पद्धति जिससे दांत में होने वाले बड़े से बड़े घावों का बिना सर्जरी के उपचार किया जाता है। उसका पेटेंट कराया गया था। महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ होने के बाद से ही विभाग में विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्ट होने लगे हैं जिसके परिणाम स्वरूप अब एक नई उपकरण का डिजाइन विभाग द्वारा कराया गया।जिसे अब भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय  से डॉ संजीव द्वारा पेटेंट करा लिया गया है। इस मशीन से रबर डेम का प्रयोग से रूट कैनाल इलाज के दौरान मुख में रहने वाले बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से बचाया जाता है। इसके अतिरिक्त उपकरण में इलाज के दौरान लाइट की व्यवस्था, रबर डेम को स्थिरता प्रदान करना, सक्शन की व्यवस्था भी सी गई है। इससे अब रूट कैनाल उपचार बहुत ही सहज हो गया है। भविष्य में  रूट कैनाल उपचार में अति उपयोगी सिद्ध साबित होगा।


अन्य पोस्ट