रायपुर

यूजीसी नेट 21 से 4 सितंबर तक
04-Aug-2024 7:25 PM
यूजीसी नेट 21 से 4 सितंबर तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अगस्त। यूजीसी  नैशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट जून 24 एग्जाम की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है। ये एग्जाम अब 21 अगस्त से  4 सितंबर तक चलेंगे। इससे पहले 18 जून  को हुआ एग्जाम गड़बड़ी की आशंका के चलते कैंसल कर दिया गया था। नैशनल टेस्टिंग एजेंसी  ने नई तारीखों की घोषणा कर दी है।

छात्रों के एग्जाम सेंटर कौन से शहर में होंगे, इसकी जानकारी एग्जाम से दस दिन पहले यानी 11 अगस्त तक एनटीए की वेबसाइट ह्वद्दष्ठ्ठद्गह्ल.ठ्ठह्लड्ड.ड्डष्.द्बठ्ठ के जरिए दी जाएगी। यह परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।

यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में असिस्टेंट प्रफेसर की नियुक्ति और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए यह परीक्षा होती है। देश की यूनिवर्सिटीज और हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स में पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए अब यूजीसी नेट स्कोर के आधार पर दाखिला होता है। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए होगी। एनटीए ने एग्जाम का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल वेबसाइट पर जारी किया है और कौन से विषय की परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी दी गई है। 21 अगस्त से होने वाले यूजीसी नेट एग्जाम 24 केवल कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में ही होंगे। दो शिफ्ट में एग्जाम होगा। सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 बजे की शिफ्ट होगी।

18 जून को रद्द हुआ एग्जाम पेन एंड पेपर मोड में हुआ था, लेकिन अब एनटीए फिर से सीबीटी मोड में लौटा है। एनटीए के ज्यादातर एग्जाम अब सीबीटी मोड में ही हो रहे हैं।

21 अगस्त को पहली शिफ्ट में इंग्लिश, जापानी लैंग्वेज, परफॉर्मिंग आर्ट, डांस, ड्रामा, थियेटर, इलेक्ट्रॉनिक साइंस का एग्जाम होगा और इसी दिन दूसरी शिफ्ट में इंग्लिश, डोगरी भाषा, स्पेनिश, रशियन, पर्शियन समेत दूसरे विषयों का एग्जाम होगा। इसी तरह से 22, 23, 26, 28, 29, 30 अगस्त को अलग-अलग विषयों के एग्जाम होंगे। 2, 3 और 4 सितंबर को भी एग्जाम की डेट्स तय की गई हैं।

यूजीसी को गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई  से परीक्षा के संबंध में कुछ इनपुट प्राप्त हुए। इन इनपुट्स से प्रथम दृष्टया परीक्षा में कुछ गड़बड़ी के संकेत मिल रहे थे, जिसके बाद परीक्षा कैंसल कर दी गई और नए सिरे से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया गया था। अब परीक्षा की नई डेट्स घोषित कर दी गई हैं।

18 जून को हुई परीक्षा ओएमआर मोड (पेन एंड पेपर पैटर्न) में हुई थी। पिछले कई सालों से यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में हो रही थी। जून की परीक्षा के लिए 11.21 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और 9.05 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी।


अन्य पोस्ट