रायपुर

कलमना में इंटलॉकिंग कार्य, फिर ट्रेनें रद्द, रूट भी बदला
04-Aug-2024 7:21 PM
कलमना में इंटलॉकिंग कार्य, फिर ट्रेनें रद्द, रूट भी बदला

रायपुर, 3 अगस्त। राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच  तीसरी लाइन को कलमना रेलवे स्टेशन से जोडऩे इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह  कार्य दिनांक 04  से 13 अगस्त, तक एवं नॉन इंटरलोंकिंग का कार्य   14  से 19 अगस्त तक किया जायेगा। इस दौरान कुछ यात्री ट्रेनों को पुन: चालू किया गया है एवं कुछ परिवर्तित मार्ग से रवाना की जाएगी।

रिस्टोर होने वाली गाडियां

 5 एवं 8 अगस्त  को  20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस और 6, 8 एवं 13 अगस्त, को  20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस परिचालन पुन: नियमित समय सारणी के अनुसार होगा ।08 अगस्त  को 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस और 9 अगस्त, को  12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निज़ामुद्दीन =नागपुर-विजयवाडा- विशाखापटनम  होकर चलेगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी

6, 8 एवं 13 अगस्त,  को  20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस अजमेर से 08.00 घंटे देरी से रवाना होगी ।


अन्य पोस्ट