रायपुर
रायपुर, 3 अगस्त। राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी लाइन को कलमना रेलवे स्टेशन से जोडऩे इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 04 से 13 अगस्त, तक एवं नॉन इंटरलोंकिंग का कार्य 14 से 19 अगस्त तक किया जायेगा। इस दौरान कुछ यात्री ट्रेनों को पुन: चालू किया गया है एवं कुछ परिवर्तित मार्ग से रवाना की जाएगी।
रिस्टोर होने वाली गाडियां
5 एवं 8 अगस्त को 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस और 6, 8 एवं 13 अगस्त, को 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस परिचालन पुन: नियमित समय सारणी के अनुसार होगा ।08 अगस्त को 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस और 9 अगस्त, को 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निज़ामुद्दीन =नागपुर-विजयवाडा- विशाखापटनम होकर चलेगी ।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी
6, 8 एवं 13 अगस्त, को 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस अजमेर से 08.00 घंटे देरी से रवाना होगी ।