रायपुर

तेलीबांधा शूट आउट में सिरसा से एक और गिरफ्तारी
03-Aug-2024 4:45 PM
तेलीबांधा शूट आउट में सिरसा से एक और गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त।
तेलीबांधा शूट आउट मामले में पुलिस ने हरियाणा से एक अमन साव गैंग से संबंध रखने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसे  धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट के  तहत जसवंत सिंह उर्फ बग्गू नेजाडेला थाना सदर सिरसा  हरियाणा से गिरफ्तार कर 1 पिस्टल जप्त किया है। जसवंत सिंह उर्फ बग्गू को ट्रांजिट रिमाण्ड में रायपुर लाकर उसे  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।   गिरफ्तार आरोपी - जसवंत सिंह उर्फ बग्गू पिता भजन लाल उम्र 26 साल निवासी  जिला सिरसा हरियाणा।

इस मामले में अब तक पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से हरियाणा से 5 और झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। हालांकि इस मामले में अब तक दोनों शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

रोड निर्माण के बड़े ठेका फर्म पीआरए कंपनी के एक डायरेक्टर की कार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी हरियाणा और झारखंड से की गई। इसमें हरियाणा का अमनदीप वाल्मीकि पूरे घटना का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा 6 अन्य आरोपी भी है। जिन्होंने शूटरों को बाइक और सिम और सुपारी के पैसे दिए थे। फिलहाल फरार शूटरों की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि हरियाणा और झारखंड से इस पूरे गोली कांड को ऑपरेट किया गया। गिरफ्तार आरोपी घटना के पहले और बाद में अलग-अलग कामों से शूटरों से लगातार संपर्क में थे। शूटरों ने रेकी कर उसकी जानकारी भी इन्हें दी थी। पुलिस को अमनदीप के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। जिस वजह से उस पर आर्म्स एक्ट में भी एक्शन लिया गया है।


अन्य पोस्ट