रायपुर
विकास कॉलेज और शिवम सिटी में पौधरोपण
02-Aug-2024 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अगस्त। विकास शिक्षा महाविद्यालय के छात्रों व अध्यापकों ने महाविद्यालय परिसर में अजय तिवारी अध्यक्ष महन्त कालेज एवं डॉ. सुरेश शुक्ला अध्यक्ष विकास शिक्षण संस्थान के आतिथ्य में आम व जामुन के पौधे अपनी-अपनी माताजी के नाम लगाए । इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक श्रीमती संगीता दुबे, अनुकृति शुक्ला, हिमलता साहू, वर्षा अग्रवाल, डेनिता साहू, वंदना यदु, खुशबू बाला, डोलेश्वरी होता, उमेश साहू बृजेश कुमार एवं छात्राध्यापकगण आरजू तिर्की, जागृति साहू, निशा, प्रीति डहरिया, पूनम, सीतेश्वरी, वीणा, चेतना विजयलक्ष्मी, लिलेश्वरी,एवं अन्यउपस्थित थें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे