रायपुर

विजय शर्मा असम के सीएम सरमा से मिले
31-Jul-2024 7:19 PM
विजय शर्मा असम के सीएम सरमा से मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जुलाई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा से उनके निवास कार्यालय, असम में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है। शर्मा पारिवारिक यात्रा पर गए हैं। दिसंबर में हुए चुनाव में हेमंत ने शर्मा के लिए कवर्धा में एक बड़ी सभा की थी। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी पर तीखे आरोप लगाए थे।


अन्य पोस्ट