रायपुर

चोरी की बाइक ओवरस्पीड चला रहा नाबालिग गिरफ्तार
31-Jul-2024 7:12 PM
 चोरी की बाइक ओवरस्पीड चला रहा नाबालिग गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जुलाई। बिना नंबर की बाइक ओवरस्पीड चलाना एक नाबालिग को भारी पड़ा।  वह बाइक चुराकर जा रहा था । उसे पकड़ कर पूछताछ में एक और बाइक जब्त किया गया ।

मंगलवार को माना कैम्प पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रहीं थी कि कमल विहार डूमरतराई चौक पास एक लडक़ा बिना नंबर पल्सर मोटर सायकल में जा रहा था। उसे रोककर वाहन के कागजात प्रस्तुत करने कहा तो वह लगातार गुमराह कर ने लगे। । कड़ाई से पूछताछ में उसने बाइक  को आरंग से चोरी करना बताया। बालक को गिरफ्तार कर उससेचोरी की 01  पल्सर बाइक एवं 01  एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/एन डी/1856 जप्त किया गया।


अन्य पोस्ट