रायपुर

तीन चाकूबाज पकड़े गए
31-Jul-2024 2:23 PM
तीन चाकूबाज पकड़े गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई। 
गुढिय़ारी और मौदहापारा इलाके में तीन चाकूबाज पकड़े गए हैं।  गुढिय़ारी पुलिस ने राजदीप स्कुल के पास विकास नगर एवं शमशान घाट के पास भारत माता चौक जाने वाली सडक़  पर  दो युवकों सेवक ऊर्फ सोनू पोर्ते एवं प्रीतम ढीढी ऊर्फ सागर को खुखरीनुमा चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस का कहना है कि दोनों राहगीरों को  डरा धमका रहे थे। वहीं मौदहापारा पुलिस ने इलाके के गुंडा बदमाश अनिकेत यादव ऊर्फ शेरा को शिखर कॉम्प्लेक्स के पास  चाकू लहराते हुए आने जाने वालों  को धमकाते हुए पकड़ा। और  न्यायिक रिमांड पर  जेल भेजा।


अन्य पोस्ट