रायपुर

डीपीआई के घेराव की मांग कर रहे शिक्षक अपने नेताओं से
31-Jul-2024 2:20 PM
डीपीआई के घेराव की मांग कर  रहे शिक्षक अपने नेताओं से

मुलाकात पर नियंत्रण, ऑनलाइन अवकाश का विरोध 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई। 
डीपीआई दिव्या मिश्रा के  पहले शिक्षक प्रतिनिधियों की मुलाकात पर नियंत्रण और फिर आनलाइन अवकाश जैसे आदेशों से बहुसंख्यक शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । वे इन आदेशों को तानाशाही पूर्ण बता रहे है। शिक्षक अपने वाट्सएप ग्रुप में विरोध जता रहे हैं। समझा जा रहा है कि 6 अगस्त के पहले कहीं शिक्षक संगठन आंदोलन न शुरू कर दें। 

शिक्षकों का कहना है कि शासकीय नौकरी को गुलामी में परिवर्तित होने से बचाने की जरूरत है। वास्तव में वर्तमान शिक्षकों का संगठन मौनव्रत साधे हुए हैं,सारा तुगलकी फरमान शिक्षा विभाग में ही प्रयोग किए जा रहे हैं, कृपया शिक्षकों के संगठनों से निवेदन है कि जागिये और अपने संगठन के पदिऐ दायित्व के साथ न्याय करिए, और शिक्षकों के साथ न्याय करिए। डीपीआई का सब मिलकर घेराव किया जाना चाहिए।सभी शिक्षक संगठनों की  रायपुर में बैठक आयोजित की जाए।
 


अन्य पोस्ट