रायपुर

स्वीच वायर को डायरेक्ट कर बाइक ले भागते चोर
30-Jul-2024 4:42 PM
स्वीच वायर को डायरेक्ट कर बाइक ले भागते चोर

बाइक चोर और खरीदने वाले 6 गिरफ्तार, 22 जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जुलाई। 
शहर  के अलग - अलग स्थानों से लगभग दो दर्जन बाइक चोरी करने वाले और इन्हें खरीदने वाले आधा दर्जन  गिरफ्तार किए गए हैं। इन लोगों ने थाना खम्हारडीह क्षेत्र सहित अलग - अलग  स्थानों से  23  दोपहिया वाहन चिराए थे। दोपहिया वाहनों के हैण्डल लॉक को पैर से तोडक़र, स्वीच वायर को डायरेक्ट कर करते थे दोपहिया वाहनों की चोरी। पुलिस ने इनकी कीमत 16 लाख रूपए आंका है। 

थाना खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि  खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत अनुपम नगर पास कुछ व्यक्ति बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। मौके पर पहुंची टीम ने कुछ व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम सूरज यादव, पवन साहू एवं प्रकाश यादव निवासी विधानसभा रायपुर का होना बताया। इनके पास गाडिय़ों से संबंधित कोई कागजात नहीं थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर खम्हारडीह सहित रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 23 दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया। 

पूछताछ में उन्होंने बताया कि कुछ बाइक दुर्गेश कुमार साहू, हितेन्द्र कुमार साहू एवं किशन यादव को बेचना बताया।  आरोपियों द्वारा चोरी की दोपहिया वाहनों की पहचान छिपाने के उद्देश्य से नम्बर प्लेट, और वाहनों को मोडिफाई भी कर दिया जाता था। आरोपी हैण्डल लॉक को पैर से तोडक़र स्वीच वायर को डायरेक्ट कर दोपहिया वाहनों को चोरी कर ले जाते थे। दुर्गेश कुमार साहू, हितेन्द्र कुमार साहू एवं किशन यादव को चोरी की वाहन क्रय करने पर धारा 317(2) बी.एन.एस के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

सूरज यादव (24) निवासी ब्लाक नं 07/8 हाउसिंग बोर्ड कालोनी नरदहा। पवन साहू (23) निवासी नरदहा हाउसिंग बोर्ड कालोनी। प्रकाश यादव उर्फ राजा (24) निवासी ग्राम नरदहा। दुर्गेश कुमार साहू (23) साल निवासी ग्राम दनिया गण्डई हाल पता गोकुल नगर थाना गुढिय़ारी।  हितेन्द्र कुमार साहू (23)निवासी ग्राम नवांगाव खुर्द थाना बेमेतरा हाल पता रामनगर गोपालनगर गलीं नं 03 गुढियारी।  किशन यादव (20) निवासी भाटापारा नरदहा। 
 


अन्य पोस्ट