रायपुर
अवैध शराब ले जाते एक गिरफ्तार
30-Jul-2024 4:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जुलाई। न्यू राजेंद्र नगर इलाके में अवैध शराब परिवहन करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 32 पौवा शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस को सूचना मिली कि मेडीशाईन अस्पताल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब रखा है। और कहीं जाने की फिराक में है। मुखबिर के बताए हुलिए स्थान को चिंहांकित कर पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अवधराम बघेल निवासी राहुल किराना दुकान के बाजू पुरैना तालाब के पास का होना बताया। उसके कब्जे से ें 32 पौवा देशी शराब को जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे