रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जुलाई। घर में झाडू पोंछा करने वाली महिला पर चोरी का आरोप लगा है। टिकरापारा निवासी भूपेंद्र धनगर ने घर में काम करने आई महिला को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक भूपेंद्र धनगर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरडीए कालोनी टिकरापारा में अपने पिता के साथ रहता है। और ग्राम कोलर में हार्डवेयर की दुकान चलाता है। उसने रूखमणी वर्मा को घर में काम पर लगाया था। पिछले 4-5 महिने से झाडू पोछा एवं बर्तन का काम करती थी। 28 जुलाई को पिता बृज लाल धनगर का पेंट खुटी मे टंगा था। उसी समय रूकमणी उसके पेंट मे रखे 2000 रूपये को निकाल रही थी। जिसका भूपेंद्र नें मोबाईल मे वीडियो बनाया। रूखमणी से पुछताछ करने पर बताई कि पहले भी जेब एवं दो गल्ला से लगभग 50000 रूपये निकाल चूकी है। पैसा वापस मांगने पर रूपये पैसें को खर्च होना बता रही है। भूपेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
महिला के खिलाफ 306 का अपराध दर्ज किया गया है।