रायपुर

मंदिर, ऑफिस, बाजार के सामने से तीन बाइक चोरी
29-Jul-2024 8:00 PM
मंदिर, ऑफिस, बाजार के सामने से तीन बाइक चोरी

रायपुर, 29 जुलाई। शहर में तीन लोगों की बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर पार्किंग मेंं खड़ी बाइक का ताला तोडक़र चोरी कर ले गया।

पुलिस ने बताया कि लुकेश कुमार साहू की आफिस के सामने से अनुपम नगर से चोरी हो गई।  वह कल सुबह आफिस के पार्किंग मे बाइक सीजी 04 एमवाय 3121 को खड़ी कर नया रायपुर चला गया दूसरे दिन आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। आसपास पता तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। अज्ञात चोर बाइक का ताला तोड़ चोरी कर ले गया।  इधर सड्डू निवासी गुडडु कुमार की बाइक कोई चोरी  कर ले गया। उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले जग्गनाथ मंदिर गायत्री नगर अपनी बाइक सीजी 04 केपी 3439 से गया था। जहां मंदिर के पास गाड़ी खड़ी कर अंदर चला गया। रात 8 बजे मंदिर से वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था।  बंजारी मंदिर के पास से कोटा निवासी विरेंद्र वर्मा की भी बाइक चोरी हो गई। वह अपनी मोटर सायकल सीजी 04 के डब्लू 5784 से सिलतरा से ड्यूटी से घर आ रहा था।


अन्य पोस्ट