रायपुर
महापौर ने कहा- जान दे दूंगा..
29-Jul-2024 7:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जुलाई। बीते बुधवार को विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान अपने खिलाफ हुई एफआईआर का विरोध करते हुए महापौर एजाज ढेबर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ एसएसपी संतोष सिंह से मिलने पहुंचे। ढेबर ने सिंह से कहा कि एफआईआर प्रदर्शन में शामिल सभी हजारों लोगों पर भी हो अन्यथा मैं आत्महत्या कर लूंगा, और पत्र में आपका नाम भी लिखुंगा। ढेबर ने सिंह को बताया कि विरोध के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पुलिस के बीच झूमा झटकी हुई जिसमें बीच बचाव करने के दौरान चोटें आई जिसके चलते हास्पिटल पंडरी में एडमिट भी होना पड़ा था। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल थे जिस पर भाजपा ने मुझे ही धक्का-मुक्की करते देखा। उन्होंने वीडियो का जिक्र किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे