रायपुर

जंजीर को फंदा बना की खुदकुशी
29-Jul-2024 7:51 PM
 जंजीर को फंदा बना की खुदकुशी

रायपुर, 29 जुलाई। राजधानी मेंं रविवार एक शख्स ने गले में जंजीर का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी उसके दोस्तों से पता चली। जब वे काम पर जाने के लिए उसके घर पर गए। कुछ दिनों से वह घर पर अकेला था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। घटना का कारण अज्ञात है।

सूत्रों के मुताबिक मृतक संदीप बंजारे टिकरापारा इलाके में अमित नगर में पत्नी और एक बेटी साथ रहता था। एक हफ्ते पहले अपनी पत्नी और बेटी को गांव भेजा था। इसके बाद से वह घर पर अकेले था। रविवार सुबह जब उसके दोस्त उसे काम पर ले जाने के लिए घर पहुंचे, तो उन्होंने उसकी सीलिंग में लटकी लाश देखी।

 


अन्य पोस्ट