रायपुर

जेल से निकलते ही बाइक बेचते पकड़ाया चोर, सात जब्त
29-Jul-2024 3:59 PM
जेल से निकलते ही बाइक बेचते  पकड़ाया चोर, सात जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई।
आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक  सौरभ मुखर्जी शातिर है?।सौरभ मुखर्जी उर्फ विक्की बंगाली है शातिर वाहन चोर, जो पूर्व में भी चोरी, दोपहिया वाहन चोरी, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के कई प्रकरणों में जेल जा  चुका है । 

एक बार फिर जेल से रिहा होते ही फिर चोरी करने लगा था। उसने  रायपुर के अलग - अलग इलाकों से  से कुल 07 बाइक चुराए थे।और  सिविल लाईन इलाके में छिपाकर  रखे थे। इनसे सभी बाइक जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने इनकी कुल कीमत  लगभग 2.50 लाख  रूपए आंका  है।

शुक्रवार को पुलिस ने लाईन क्षेत्र में दो युवकों  के बाइक बेचने ग्राहक की तलाश कर रहें है। इस पर मौके पर  जाकर सौरभ मुखर्जी उर्फ विक्की बंगाली पिता प्रशांत मुखर्जी  26 साल निवासी शांति विहार कॉलोनी डंगनिया अंकित वासनिक पिता नेत्रपाल वासनिक  26 साल निवासी अश्वनी नगर पुरानी बस्ती  को  पकडक़र  पूछताछ की। 
 


अन्य पोस्ट