रायपुर

घर से ले जाकर खेत में युवक की हत्या, फिर वापस आकर बताया भी, आरोपी फरार
29-Jul-2024 3:56 PM
घर से ले जाकर खेत में युवक की हत्या, फिर  वापस आकर बताया भी, आरोपी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई।
मांढर इलाके में देर शाम डैम के पास चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई।   मृतक 22 साल का लिकेश पटेल गिरौद गांव का निवासी था। 
बड़े भाई कमलेश ने बताया कि रविवार देर शाम गांव के ही मनीष सगरवंशी,लुकेश्वर पटेल और बसंत निषाद, लिकेश के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले जाने लगे। तभी लिकेश की बहन ने आरोपियों को धमकाया कि मेरे भाई को कुछ नहीं होना चाहिए, खरोंच भी नहीं आनी चाहिए। 

और  थोड़ी देर बाद सभी आरोपी उसके घर के सामने से गालियां देते हुए लिकेश की हत्या कर दी चिल्लाते हुए निकले। तब कमलेश कुमार पटेल  ढूंढने निकला तो डैम के पास खुले मैदान में उसकी लाश पड़ी हुई थी। मृतक के भाई के मुताबिक आरोपियों ने उसके सीने पर चाकू या किसी नुकीले हथियार से वार कर जान ली गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पतसाजी की तो एक आरोपी बसंत निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की हत्या कोई पुरानी रंजिश के चलते की गई है लेकिन पुलिस ने अभी रंजिश किस बात पर थी इसका खुलासा नहीं किया है। 

परिजनों के मुताबिक गांव के इन्ही तीनों आरोपियों ने रायपुर या बाहर से भाड़े के हत्यारे बुलवाकर हत्या की वारदात को अंजाम देना बता रहे है। पुलिस भी पूरी वारदात में 5 से 6 लोगो के शामिल होने की बात से इंकार भी नही कर रही है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों समेत क्राइम ब्रांच स्टाफ भी मौके पर पहुंचे।फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
 


अन्य पोस्ट