रायपुर

मंदिर के पास सट्टा पट्टी लिख रहा सटोरिया गिरफ्तार
28-Jul-2024 4:07 PM
मंदिर के पास सट्टा पट्टी लिख रहा सटोरिया गिरफ्तार

रायपुर, 28 जुलाई।  घूम घूमकर मोबाइल पर सट्टा पट्टी लिखने वाले  सटोरिए संजय डागा गिरफ्तार किया गया। उससे नगद 2400/- रूपये मोबाइल फोन एवं सट्टा पर्ची जब्त  किया गया।संजय दुधाधारी मंदिर के पास, मठपारा टिकरापारा  निवासी है । सिविल लाईन पुलिस ने धारा 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही की। मुखबीर ने सूचना दी थी कि आकाशवाणी मंदिर के पास आटो मोबाइल दुकान के पास संजय डागा (50) मोबाइल के माध्यम से विभिन्न अंकों से रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी खिला रहा था।


अन्य पोस्ट