रायपुर

चोरी के दो बाइक के साथ नाबालिग पकड़ाया
28-Jul-2024 4:05 PM
चोरी के दो बाइक के साथ नाबालिग पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। पुलिस ने अलग - अलग स्थानों से दोपहिया चोरी करने वाले नाबालिग को   गिरफ्तार किया है। कल वह जब इन वाहनों को बेचने जा रहा था तब पकड़ा गया। उससे वाहन के कागजात  पूछने पर गोल मोल जवाब दे  गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने रायपुर के  टिकरापारा तथा भिलाई दुर्ग से 2  दोपहिया वाहन चोरी करना बताया ।  और दोनों जब्त कर लिए गए हैं।


अन्य पोस्ट