रायपुर

नाली के तेज बहाव में गिरने के बाद एक बुजुर्ग की डूबने से मौत
28-Jul-2024 4:05 PM
नाली के तेज बहाव में गिरने के बाद एक बुजुर्ग की डूबने से मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। लालपुर रोड पर  कलर्स मॉल के सामने नाली के तेज बहाव में गिरने के बाद एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान  मॉल के पास मारुति रेसीडेंसी निवासी 82 वर्षीय राजेंद्र कुमार स्थापक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग 26 जुलाई को सुबह लगभग 6 बजे अपने फ्लैट से दूध लेने के लिए पास की एक दुकान जाने के लिए निकले थे। कॉलोनी के पास मॉल के करीब स्थित दुकान तब तक नहीं खुली थी।

इस पर बुजुर्ग ने नाली के पास बैठने का प्रयास किया लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ गया, वो संभल नहीं पाए और नाली में गिर पड़े और बह गए।

इस दौरान वहां कोई नहीं था। काफी देर तक बुजुर्ग नहीं लौट तो परिजन परेशान हो गए और राजेंद्र नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट