रायपुर
हजारों की भीड़ में से केवल मुझ पर एफआईआर-ढेबर
27-Jul-2024 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जुलाई। तीन दिन पहले कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान धक्का-मुक्की और अपशब्दों को लेकर पुलिस ने गुरुवार रात मेयर एजाज ढेबर के साथ आकाश द्विवेदी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसे लेकर शनिवार को दोपहर प्रेस कांफ्रेंस में सवाल उठाए और कहा कि आंदोलन में हजारों लोग थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ मुझे टारगेट किया। मेरे साथ धक्का-मुक्की हुई, मुझे चोटें आईं, इसके बावजूद एफआईआर भी मेरे ही खिलाफ की गई। मेयर ढेबर ने कहा उन्हें षड्यंत्रपूर्वक फंसाया जा रहा है।
मेयर ढेबर ने आरोप लगाया कि भाजपा आईटी सेल जो भी वीडियो जारी कर रही है, पुलिस उस पर कार्रवाी कर रही है। चोट तो मुझे भी लगी है, क्या पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे