रायपुर
चिंता हरण हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण
27-Jul-2024 9:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था के सदस्यों ने चौबे कालोनी स्थित चिंता हरण हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने आंवला, नीम पौधे लगाए।
इस कार्यक्रम मे समिति अध्यक्ष सी नागेश्वर राव, उपाध्यक्ष के शिव प्रसाद , पधाधिकारी श्रीमति सी श्रीलक्ष्मी, संजय शर्मा, अन्य सदस्य राजेश शर्मा शामिल हुए। सेवा समिति के द्वारा रायपुर के अन्य मंदिर प्रांगण में भी आवला पौधे और नीम पौधे और वृक्षारोपण करने के संकल्प लिया है। उससे पहले सदस्यों ने रायपुर रेलवे हॉस्पिटल, रेलवे इंस्टिटयूट क्षेत्र मे भी पौधे लगाए। संस्था के पधाधिकारी एम गनेश, सदस्य रवि भट, श्रीनु, श्री कामेश , श्रीमति बी अनीता राव, एम सुनीता, के माणिकयम, उषा चंद्रिका, सौम्या, ऐश्वर्य, और स्कूल के छात्र शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे