रायपुर
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने विस परिसर में पौधारोपण
27-Jul-2024 8:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांम्बर वर्मा ने विधानसभा आवासीय परिसर में एक पेड़ मां के नाम छायांदार पेड़ लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॅा रमन सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष डॅा चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी विधायक मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा के आवासीय परिसर में 50 एकड क्षेत्र में इकोलाजिकल पार्क विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यहां एक पेड मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी मंत्री, विधायकों , अधिकारियों ने पौधा लगाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे