रायपुर

पिज्जा़ स्टोर से दो लाख चुराने वाले तीन गिरफ्तार, 11 हजार जब्त
27-Jul-2024 3:59 PM
पिज्जा़ स्टोर से दो लाख चुराने वाले तीन गिरफ्तार, 11 हजार जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। 
लाखेनगर चौक स्थित डॉमिनोज़ पिज्जा़ स्टोर में चोरी वहीं के पुराने दो  कर्मियों ने एक नाबालिग की मदद से की थी। पुलिस ने तीनों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।उनसे चोरी के 11,000/- रूपए और दो बाइक जब्त किए गए । 

पिज्जा स्टोर को  मैनेजर दिग्विजय यादव ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार  15 जुलाई को प्रात: 09.30 बजे ड्यूटी पर आया और  दरवाजा खोलकर केबिन अंदर गया तो पाया कि लॉकर का ताला टूटा हुआ था।  उसमें रखी नगद रकम नहीं थी। पुलिस ने  धारा 331(3), 305, 3(5) बी.एन.एस का अपराध दर्ज कर आरोपियों की  तलाश में मुखबीर की मदद ली। इसके साथ ही  स्टोर में काम करने वाले वर्तमान और पुराने   कर्मचारियों से पूूछताछ और  तस्दीक की। इसी दौरान लंदन ड्रीम स्कूल के पास मकान नंबर 4424  रावतपुरा कॉलोनी निवासी अनिकेत कुमार सिंह के बारे में पता चला।  कड़ाई से पूछताछ में  अपने साथी भोपाल निवासी पंकज खादीपुरे एवं एक नाबालिग  के साथ चोरी  स्वीकारी। और दोनों को भी पकड़ा।

पूछताछ में 26 पता 2/70 बीडीए कॉलोनी नया बसेरा कोटरा भोपाल निवासी पंकज खादीपुरे ने बताया कि वह पूर्व में  डॉमिनोज स्टोर में कार्य करता था। उसे स्टोर के बारे मे समस्त जानकारी थी? कुछ दिनो पूर्व दिग्विजय के साथ  झगड़ा होने के बाद  काम छोड़ दिया गया था । तथा पैसे की जरूरत होने पर चोरी की।  
 


अन्य पोस्ट