रायपुर

छाती, दोनों हाथ, जांघ में जान लेवा हमला, तीसरा हमलावर भी गिरफ्तार
27-Jul-2024 3:56 PM
छाती, दोनों हाथ, जांघ में जान लेवा हमला, तीसरा हमलावर भी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। 
20दिन पहले  हत्या का प्रयास करने के बाद से  फरार तीसरे आरोपी हेमंत सिक्का उर्फ टिक्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  दो हमलावर पूर्व गिरफ्तार हो चुके है।

यह हमला 8 जुलाई को किया था। भावेश तांण्डी  20 वर्ष सा. साहू पारा फाफाडीह ने  रिपोर्ट कराया था।  उसके चाचा का लडक़ा आदि ताण्डी फोन कर बताया कि   जागृति नगर दुर्गा पंडाल के पास आरोपी टिक्कू सिक्का, जमाल एवं सुशील ने  पुरानी विवाद को लेकर हर्ष ताण्डी के छाती के बाएं तरफ व दोनो हाथ एवं बांये जांघ में चाकू से हमला किया। 

खमतराई पुलिस ने धारा 109.3 (5) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया था। और मोहम्मद जमाल पिता अब्दुल काजी  42 वर्ष सा. त्रिमूति नगर इंदिरा आवास देवेन्द्र नगर को  9 जुलाई व सुनील सोनी पिता धनमन सोनी उम्र 24 वर्ष सा. त्रिमूति नगर आत्मानंद स्कुल के पास देवन्द्र नगर को 11 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा थी।  फरार हेन्मत सिक्का उर्फ टिक्कू पिता मन्नूलाल सिक्का 24 वर्ष सा. त्रिमुर्ति नगर शिव मंदिर के पास देवेन्द्र नगर  को आज  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट