रायपुर

आम लोगों के घर बंदूक रख नक्सली बताया जा रहा...
24-Jul-2024 3:52 PM
आम लोगों के घर बंदूक रख नक्सली बताया जा रहा...

 महंत ने गृह मंत्री को घेरा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जुलाई।
नेताप्रतिपक्ष डॉ सीडी महंत ने विधानसभा में नक्सली हमलों का प्रश्न उठाया। महंत ने अपने प्रश्न के लिखित उत्तर के हवाले से कहा कि  दिसंबर से जून तक  सरकार ने 273 नक्सली घटनाओं की बात कही है। इनमें मुठभेड़  की 92 घटना हुई। जिनमें 19 जवान शहीद , 88 घायल 34 आम नागरिकों की हत्या हुई। 137 नक्सली मारे गए 171 गिरफ्तार हुए। उन्होंने नक्सलियों के मारे जाने सजा प्राप्त विचाराधीन की संख्या जानना चाहा। 

डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने कहा नेताप्रतिपक्ष की बात गुगली बॉल की तरह होती है इसलिए मैं पहले से ही चिंतित था। इसमें 19 शहीद हुए है 88 घायल हुए हैं। 4 लोगों  को जन अदालत लगाकर नस्लियों ने मारा है।नक्सलियों ने आईडी बिछाए है जिसकी वजह से कई लोगो की मृत्यु हुई है। 34 आम नागरिक हताहत हुए है।

नेताप्रतिपक्ष ने पूरक प्रश्न पूछा कि मारे गए नक्सलियो में कितने इनामी थे कितने बाहरी थे और कितने छत्तीसगढ़ के थे।मंत्री ने बताया कि 137 नक्सलियों पर इनाम था जो मारे गए है।बाहरी और छत्तीसगढ़ की कैटीगिरी नहीं है ।ये जानकारी  उपलब्ध करा दूंगा। महंत ने कहा कि अब तक कितने भरमार बंदूक जप्त हुए हैं आपने आज की तारीख में बहुत सारे आम लोगों को निशाना बनाया है वो भरमार बंदूक से ही किया गया है।उपमुख्यमंत्री नेकहा  यह कहना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अब तक 5 एके 47  बरामद हुए है और बहुत अलग अलग बंदूके हैं जो बरामद हुए हैं। महंत ने कहा पहले भरमार बंदूक जप्त नहीं होते थे अब जप्त हो रहे है क्या इसकी जांच कराएंगे? शर्मा ने कहा आप बाकी जो वस्तु बरामद हुई है तो आप उसकी भी और ध्यान दे आप जब कहे जांच करवाई जा सकती है।हमने यह फिगर किया है की मरा हुआ व्यक्ति नक्सली है क्योंकि उनके ऊपर लगे हुए केस की डिटेल है जो उन्हें नक्सली आइडेंटिफाई करती है।विधायक विक्रम मंडावी ने कहा रि भरमार बंदूक आम लोगो के पास रखकर उन्हें नक्सली बताया जा रहा है।लगातार आम लोगो को मारकर नक्सली बताया जा रहा तेंदूपत्ता संगराहको को भी मारकर बताया गया नक्सली विपक्ष के इस आरोप पर सत्ता पक्ष ने कहा इसे गैर जिम्मेदाराना अनर्गल आरोप है। इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के साथ जोरदार हंगामा नारेबाजी भी हुई।


अन्य पोस्ट