रायपुर
बजट पर प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23 जुलाई। केंद्रीय बजट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट पीएम की दूरदर्शी सोच को बताता है।
चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित बनाने के लिए उठाया गया बड़ा कदम है। अर्बन हाउसिंग के लिए योजना, न्यूक्लियर एनर्जी, सोलर एनर्जी, युवाओं के लिए योजना है। ई पी एफ ओ, एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप, चार करोड़ योवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। आदिवासी और ग्रामीण लोगों के लिए बेहतरी का रास्ता मिला है। जब हर कोई शेयर मार्केट को लेकर बात करता है इस तरह से बातें आती है। वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं, महिलाओं के साथ हर वर्ग का ध्यान रखा गया है बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम मिलेगा शेयर मार्केट जब गिरा था तो राहुल गांधी चिल्ला चिल्ला कर यह बात कह रहे थे लेकिन जब शेयर मार्केट को बूम मिला तो जवाब नहीं था। ऐसे में उन्हें भी सोचना चाहिए।
सभी क्षेत्रों के लिए बजट ऐतिहासिक बजट-किरणदेव

केन्द्रीय बजट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण के सभी क्षेत्रों के लिए बजट ऐतिहासिक है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि जनजातीय उन्नत् ग्राम अभियान की शुरुआत का संकल्प केंद्र सरकार की आदिवासियों के उत्थान की प्रतिवद्धता को व्यक्त करता है, जिससे देशभर के 63 हजार गांवों के 5 करोड़ आदिवासी लाभान्वित होंगे। गरीबी के लिए जहां मुफ्त राशन योजना जारी इखने की घोषणा की गई है है, वहीं महिलाओं के उत्थान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए 3 लाख करो? का प्रावधान कर के केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति का वंदन किया है।
बजट संतुलित एवं सकरात्मक - जितेन्द्र दोशी

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होनें बताया कि बजट संतुलित रहा सभी वर्गो को कुछ न कुछ दिया गया है। आयकर स्लैब में परिवर्तन स्वागत योग्य है। मुद्रा लोन को 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 20 लाख रूपये कर दिया गया है। युवाओ को रोजगार एवं स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सोने के आयात पर कस्टम डूयटी् को घटाया गया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करो? रुपये का प्रावधान किया गया है। एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी योजना शुरू की जायेगी ।
आम आदमी को राहत देने वाला बजट-ललित

शहर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट सभी वर्ग के लिए कुछ न कुछ लाया है जिसमें प्रमुख रूप से 7 लाख तक इनकम टैक्स में छूट प्रदान की गई एजुकेशन लोन पे बड़ी राहत दी गई मुद्रा लोन युवा वर्ग के लिए 20 लाख तक कर दिया गया मोबाइल फ़ोन सस्ते कर दिए जिसका सबसे ज्यादा उपयोग होता है ये बजट मोदी जी का मास्टर स्ट्रोक है इस बजट में एक बार फिर बता दिया गया देश में मोदी की गारंटी ही है।
कैंसर पीडि़तों के लिए राहत भरा-डॉ. शुक्ला

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. संजय शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति थोड़ा है, थोड़े की जरूरत है जैसी है। देश में कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या के लिहाज से यह बजट इस रोग से पीडि़त रोगियों के लिए राहत भरा है। नये बजट में कैंसर के और तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने से इन दवाओं की कीमतें कम होंगी जिसका लाभ मरीजों को होगा। इसके अलावा एक्स- रे सहित अन्य मेडिकल मशीनों में कस्टम ड्यूटी के स्लैब में बदलाव करने की घोषणा से भी इलाज के खर्च में कमी आने की उम्मीद है। अलबत्ता देश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था तथा संक्रामक और गैर संक्रामक रोगों के बढ़ते मरीजों के लिहाज से इस बजट में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र को कम आबंटन मिला है।
केंद्रीय बजट से कृषि एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा : बजाज

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट बहुत ही सराहनीय है तथा इसमें सभी वर्गों एवं क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। श्री बजाज ने कहा कि कृषि के लिए 1.52 लाख करोड रुपए का प्रावधान किया गया है इसी प्रकार ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड रुपए का प्रावधान किया गया है । मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढक़र 20 लाख किया गया। इस प्रकार यह बजट बहुत ही सराहनीय है तथा इस बजट से कृषि एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।